Search

 
 
 

हक-अधिकार के लिए कोयला मजदूर एकजुट रहें : रमेंद्र कुमार

 
Ramgarh : रिवर साईड भुरकुंडा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) कार्यालय में शनिवार को एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत क‍िया गया. कोयला मजदूरों ने बेहतर और सम्मानजनक जेबीसीसीआई-11 का 19 प्रतिशत एमजीबी कोयला कामगारों को दिलाने पर सहमति/फैसला कराने पर रमेंद्र कुमार का आभार जताया. समारोह में कोयला मजदूरों के मसीहा रमेंद्र कुमार जिन्दाबाद आदि गगनचुंबी नारे लगाये गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोल फेडरेशन एवं यूसीडब्ल्यू के केंद्रीय सचिव सह जेसीएससी सदस्य नरेश मंडल ने रमेंद्र कुमार को बुके देकर स्वागत किया. समारोह में भुरकुंडा शाखा सचिव लखेन्द्र राय एवं यूनियन के केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य अनुज कुमार सहित अशोक राम, सुनील मिश्रा, जावेद खान मौजूद रहे. मौके पर कॉमरेड रमेंद्र कुमार ने कहा कि यह कोयला मजदूरों की चट्टानी एकता की जीत है. उन्होंने कहा कि कोयला मजदूरों को हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी. श्री कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है. इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करनी होगी. स्वागत करने वालो में चन्द्रदेव कुमार, बैजंती देवी, साधन देवी, शांति देवी, बैशाखी देवी, जास्मिन, पोकनी देवी, संजय नोनिया, विजय यादव, सुखदेव साव, बैजनाथ कुमार, उपेंद्र मल, सीता राम, उमेश, योगेंद्र बेदिया, भरत प्रसाद, शम्भू, रामदेव राम, मंगल नायक अशोक राम, रामकिशुन प्रसाद, सुखराम मांझी, देवेन्द्र सिंह, शिवनाथ मोची सहित दर्जनों कोयला मजदूर शामिल थे. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-rishabh-pants-surgery-lasted-for-three-hours-will-be-kept-under-observation-for-3-to-4-days/">क्रिकेटर

ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही