Search

 
 
 

कॉकरोच जनता पार्टी ने अब पीएम मोदी से इस्तीफा मांगा

Lagatar Desk :  प्रदर्शन से रोके जाने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर दी है. सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है- प्रिय देशवासियों, अब समय आ गया है कि सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा जाए.
 
सीजेपी

Lagatar Desk :  कॉकरोच जनता पार्टी ने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर दी है. सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है- प्रिय देशवासियों, अब समय आ गया है कि सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा जाए.

 

 

 

इससे पहले मुख्य न्यायधीश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरभ व आशुतोष रंका को फ्लाइट से ही गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था.  

 

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि अभी भी बहुत सारे युवा जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे हैं. पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठाकर कैंप जेलों में छोड़ रही है. लेकिन युवाओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला रुक नहीं रहा है.

 

सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया. दिल्ली के हर सड़क पर पुलिस की तैनाती कर दी. 30 हजार से अधिक जवान तैनात किये गये. बाज़ार, स्कूल-कॉलेज बंद हैं. यहां तक कि इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है. इन सबके बावजूद दिल्ली में जगह-जगह से लोग निकल कर जंतर-मंतर की तरफ़ जाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस का दम निकल रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही