Search

 
 
 

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक, फिर नया अकाउंट सामने आया, तंज कसा, कॉकरोच इज बैक

अभिजीत दिपके इंस्टाग्राम से आये एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनसे लॉगिन समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी गयी थी. दिपके ने आरोप लगाया कि एक्स अकाउंट बंद कराने के बाद अब CJP के मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट को  हैक करने की कोशिश शुरू हो गयी है.
 

NewDelhi : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही व्यंग्यात्मक राजनीतिक संस्था कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के आधिकारिक अकाउंट को भारत में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म  एक्स द्वारा ब्लॉक कर दिये जाने के कुछ ही घंटों के अंदर इस समूह से जुड़ा एक नया अकाउंट सामने आया है.

 

नये सिरे से अपनी वापसी करते हुए इस अकाउंट से आलोचकों को जवाब देते हुए दो पोस्ट किये गये हैं.  एक पोस्ट में लिखा गया है कि क्या आपको लगता है कि आप हमसे छुटकारा पा लेंगे?

 

अन्य पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है. इसमें  भाजपा और कॉकरोच पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तुलना की गयी है. कैप्शन में लिखा गया है,  यही हमारे ब्लॉक होने की असली वजह है.  

 
कॉकरोच पार्टी के सोशल मीडिया पर तेजी से  फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं.  नये एक्स अकाउंट पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स दिख रहे हैं.  

 

इससे पूर्व  लोकप्रियता के मामले में भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक  अभिजीत दिपके ने एक्स द्वारा अकाउंट ब्लॉक करने की कार्रवाई संबंधी जानकारी साझा की थी. 

 

बताया कि जब भारत में CJP के एक्स अकाउंट (@CJP_2029) को खोला जा रहा है, तो वहां  (Account Withheld) लिखा नजर आ रहा है. एक पॉप-अप संदेश में लिखा हुआ है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में इस अकाउंट पर रोक लगा दी गयी है.  

 

अभिजीत दिपके ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, जैसा कि अंदेशा था, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है. अहम बात यह है कि  एक्स अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ ही देर बाद दिपके ने एक और दावा किया.

 

अभिजीत दिपके इंस्टाग्राम से आये एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनसे लॉगिन समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी गयी थी. दिपके ने आरोप लगाया कि एक्स अकाउंट बंद कराने के बाद अब CJP के मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट को  हैक करने की कोशिश शुरू हो गयी है.

 

दरअसल यह डिजिटल आउटफिट(कॉकरोच जनता पार्टी) अचानक भारतीय राजनीति पर अपने अनूठे Satiricalअंदाज के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त  वायरल हो रहा था.

 

इंस्टाग्राम पर इस पेज की लोकप्रियता ने फॉलोअर्स के मामले में सत्ताधारी दल भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है. इंस्टाग्राम पर जहां भाजपा के 8.8 मिलियन यानी 88 लाख)फॉलोअर्स हैं.

 

वहीं कुछ ही दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स का आंकड़ा 13.5 मिलियन  यानी1.35 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था.  कॉकरोच जनता पार्टी Political Communication Strategist माने जाने वाले अभिजीत दिपके के दिमाग की उपज है,

 

बताया जाता है कि  उन्हें यह आइडिया CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच और परजीवी से की थी. 

 

इस क्रम में दिपके ने इसे व्यंग्यात्मक शक्ल देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी का गठन कर दिया. उनकी पार्टी में शामिल होने की पात्रता दिलचस्प है.

 

 बेरोजगार, आलसी, हमेशा ऑनलाइन रहने वाला और पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने  में सक्षम इसका सदस्य हो सकता है. बता दें कि 30 वर्षीय अभिजीत दिपके पूर्व में  आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं, 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही