Search

 
 
 

BJP विधायक सीपी सिंह के खिलाफ आचार संहिता का केस सत्य पाया गया, चार्जशीट दाखिल

 
 Vinit Abha Upadhyay   Ranchi : पूर्व मंत्री और भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं. क्योंकि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने रांची के हिन्दपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 123/2024 में सीपी सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर केस को अग्रिम सुनवाई के लिए MP-MLA की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है. दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. सीपी सिंह के खिलाफ सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसमें कहा गया है कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल छाप का झंडा बंधा हुआ मिला था. Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही