Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के लिए कोडकैंप, कोडिंग जैसे विषयों की पढ़ाई पर जोर

Ranchi : बच्चों के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति पर फ्लॉक्सस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बुधवार को प्रेस क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीता पांडेय, अखिल भारतीय आईआईटी एल्यूमिनाई रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मीनाक्षी कुमार व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर शामिल हुए. कार्यक्रम में वक्ताओं ने विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में हो रहे निरंतर परिर्वतन से बच्चों को अवगत कराने पर बल दिया गया. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में कौशल विकास के लिए कक्षा 6 से ही कोडिंग जैसे विषयों की पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है. न्यू एजुकेशन पॉलिसी में भी तकनीकी शिक्षा पर बल दिया गया है. इसके लिए फ्लॉक्सस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोडकैंप का आयोजन किया रहा है. यह कैंप 29 मई से कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड में कक्षा 6 से 12 के बच्चों के लिए आयोजित किया जायेगा. 20 मई से शुरू होने वाले समर कैंप में बच्चों को कोडिंग से संबंधित कई बातों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनका मानसिक विकास के साथ-साथ स्किल भी डेवलप होगा. फ्लोक्सस के को-फाउंडर उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि झारखंड में ऐसा कार्यक्रम पहली बार हो रहा है. इससे कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को लाभ मिलेगा. यह झारखंड को आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-give-a-gift-on-thursday-will-inaugurate-tourism-vihar-in-patratu/">हेमंत

सोरेन गुरूवार को देंगे सौगात, पतरातू में पर्यटन विहार का करेंगे उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही