Search

 
 
 

बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर, 24 घंटे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

 
Patna :  राजधानी पटना समेत पूरा बिहार इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहरी की चपेट में है. इसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गये हैं. कड़ाके की ठंड अब जानलेवा भी साबित हो रही है. जानकारी के अनुसार, राज्य में अलग-अलग जिलों में बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई है. इनमें मुजफ्फरपुर और लखीसराय के दो छात्र, गोपालगंज के डेहरी पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही, बक्सर के सिमरी रामोपट्टी का किसान और सारण में एक व्यक्ति शामिल हैं. आशंका जतायी जा रही है कि ठंड के कारण सभी की मौत हुई है.

24 घंटे में ठंड से दो बच्चों की मौत, एक की तबीयत बिगड़ी

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के बोचहां में क्लास 6 का छात्र कुर्बान सुबह स्कूल गया था. 10 बजे के बाद वह कांपता हुआ घर पहुंचा. इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गयी. आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गयी थी. मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार के अनुसार, ठंड से बच्चे की मौत हुई है. वहीं एक बच्ची के बेहोश होने की खबर है. दूसरी घटना लखीसराय के कजरा प्राथमिक विद्यालय श्रीघना की है. जहां क्लास वन का छात्र प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गया. डॉक्टर के पास ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. तीसरी घटना गोपालगंज से सामने आया है. यहां डेहरी पुलिस लाइन में पदस्थापित 45 वर्षीय शंभू राय की बुधवार को तबीयत बिगड़ गयी और अचानक उनकी मौत हो गयी. चौथी घटना बक्सर के सिमरी रामोपट्टी से है. जहां पटवन कर घर लौटे किसान चंद्रदीप राम की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां जाने के क्रम में चंद्रदीप ने दम तोड़ दिया. वहीं सारण के तरैया के खराटी गांव में 52 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर की ठंड से मौत हो गयी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही