Search

 
 
 

झारखंड में कोहरा छंटते ही बढ़ी कनकनी, गिरा पारा

 
Ranchi: झारखंड में कोहरा छंटते ही पारा गिर चुका है और कनकनी बढ़ गई है. बुधवार को राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में रांची समेत 9 जिलों (धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवां) में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान सुबह में कोहरा के बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के दक्षिण एवं निकटवर्ती मध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. अगले 3 दिनों में राज्य के शेष भागों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा जबकि उत्तरी एवं दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. उच्चतम तापमान 26.2 डिग्री जमशेदपुर में जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री चतरा में दर्ज किया गया. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/transfer-posting-of-18-bdos-in-jharkhand/">झारखंड

के 18 प्रखंड विकास पदाधिकारी इधर से उधर

जानें अपने शहर का हाल

शहर            अधिकतम          न्यूनतम रांची-                23.2               7.0 जमशेदपुर -       26.2               9.0 डालटनगंज -      24.7               6.5 बोकारो थर्मल -    22.2              6.6 चाईबासा -          26.0              7.6 देवघर -             20.3               7.1 गिरिडीह -          21.2              6.6 गढ़वा -              22.1              7.1 गोड्डा -              18.5               6.1 इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 JAN।।चतराःTPC ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंका।।हजारीबाग के दो थानेदारों पर गिरी गाज।।बिहारः बैंक में 90 लाख की लूट।।अयोध्याः रामलला के दर्शन को उमड़े लाखों भक्त।।गुवाहाटीः राहुल की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, झड़प।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही