Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान लुढ़का

Advertisement
Advertisement
Bokaro : औद्योगिक नगरी बोकारो में ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. अचानक ठंड बढ़ने का कारण तापमान में गिरावट है. 12 से 13 किलोमीटर की रफ्तार में बह रही पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है. 20 दिसंबर को बोकारो में अधिकतम तापमान 13 एवं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री आंके गए.

12 से 13 किलोमीटर पछुआ हवा की रफ्तार ने बढ़ाई ठिठुरन

ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों में अलाव जलाने लगे हैं. जिला प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने का निर्देश जारी कर दिया है. कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा चुकी है तथा कुछ जगहों पर अभी तक नहीं की गई है. वैसे जगहों में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड है जहां अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है.

लोग अपने घरों में जलाने लगे हैं अलाव

ठंड बढ़ने से चाय दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है. लोग चाय की चुस्कियों से ठंड को मात दे रहे हैं. निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कई सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है. शहर में अन्य जगहों पर जल्द अलाव की व्यवस्था की जाएगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bhainsur-accused-of-raping-younger-brothers-wife/">बोकारो

: छोटे भाई की पत्नी से भैंसुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही