Search

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, लेह में तापमान माइनस 8.6 डिग्री दर्ज, तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

LagatarDesk :  उत्तर भारत समेत पूरा देश शीत लहर की चपेट में है. उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड और घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी. आईएमडी के अनुसार,  उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलेगी. वहीं मध्य भारत में अगले 2 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी कमी आयेगी. हिमाचल प्रदेश में 16-20 दिसंबर तक  और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद व पूर्वी राजस्थान में 16-22 दिसंबर तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में 16-20 दिसंबर तक, पश्चिमी राजस्थान में 16-22 दिसंबर तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 दिसंबर को और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके प्रभाव से 17 और 18 दिसंबर को तमिलनाडु (पुंडुचेरी व कराईकाल) में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. https://twitter.com/Indiametdept/status/1868594860724564172

लेह का तापमान माइनस 8.6 डिग्री पर पहुंचा 

आईएमडी के अनुसार,  जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में चला गया है. लेह में माइनस 8.6 डिग्री, पहलग्राम में माइनस 5 डिग्री, कुपवारा में माइनस 4.2 डिग्री, क्वाजीगुंड में माइनस 4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 4 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 3.9 डिग्री और श्रीनगर में तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण ठंड की स्थिति देखी गयी. वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर ने कहर बरपाया.  पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति देखी गयी. पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी पाला की स्थिति दर्ज की गयी. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गयी.

दिल्ली के 29 इलाके रेड जोन में 

दिल्ली में भी ठंड, कोहरा के साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है. दिल्ली का AQI 450 के पार पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली वासियों को ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है. हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली में एक बार फिर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP-4 लागू कर दिया गया है. दिल्ली के 29 इलाके रेड जोन में हैं, जहां पर 400 के पार AQI है. इनमें अलीपुर में 449, आनंद विहार में 465, अशोक विहार में 456, बवाना में 465, बुराड़ी क्रॉसिंग में 447, मथुरा रोड़ में 429, कर्णी सिंह में 401, डीटीयू में 447, द्वारका सेक्टर-8 में 427, आईटीओ में 434, जहांगीरपुरी में 466, जवाहरलाल नेहरू में 412, मेजर ध्यानचंद में 426 और मंदिर मार्ग में एक्यूआई 412 पहुंच गया हैं. https://twitter.com/PTI_News/status/1868841102591332643

https://twitter.com/PTI_News/status/1868851328300335539

https://twitter.com/PTI_News/status/1868845100547424529

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp