Search

 
 
 

झारखंड में रफ्तार पकड़ रही सर्दी, पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

झारखंड में सर्दी तेजी से रफ्तार पकड़ रही है. पारा दिन ब दिन लुढ़कता जा रहा है
 

Ranchi: झारखंड में सर्दी तेजी से रफ्तार पकड़ रही है. पारा दिन ब दिन लुढ़कता जा रहा है. गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. जिससे कनकनी बढ़ गई है. मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से उत्तर की ओर चल रही हवाओं के कारण तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है.

 

शीतलहर की चेतावनी


मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं 17 नवंबर तक सुबह कोहरा और धुंध रहेगा. बाद में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. 

 

पिछले 24 घंटे में इन जिलों का न्यूनतम तापमान


•    गुमला: 8.5 डिग्री सेल्सियस
•    लोहरदगा: 8.6 डिग्री सेल्सियस
•    खूंटी: 9.7 डिग्री सेल्सियस
•    लातेहार: 10.2 डिग्री सेल्सियस
•    डालटनगंज: 10.1 डिग्री सेल्सियस
•    लातेहारः 10.2 डिग्री सेल्सियस
•    हजारीबागः 10.5 डिग्री सेल्सियस
•    पश्चिमी सिंहभूमः 11.4 डिग्री सेल्सियस
•    बोकारोः 11.6 डिग्री सेल्सियस
•    रांचीः11.8 डिग्री सेल्सियस
 
पिछले 24 घंटे में किस जिले में कितना रहा अधिकतम तापमान


•    चाईबासाः 30.8 डिग्री सेल्सियस
•    पाकुड़ः 30 डिग्री सेल्सियस
•    गोड्डाः 31 डिग्री सेल्सियस
•    रांचीः 27 डिग्री सेल्सियस
•    बोकारोः 25.5 डिग्री सेल्सियस
•    जमशेदपुरः 28.4 डिग्री सेल्सियस
•    डालटनगंजः 28.6 डिग्री सेल्सियस
•    धनबादः 30 डिग्री सेल्सियस

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही