Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु में तीसरे दिन भी ठंड का प्रकोप, घास पर गिरी ओस की बूंदें बर्फ बनी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सारंडा और लौहांचल में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की सुबह किरीबुरु शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास था. तापमान में भारी गिरावट की वजह से किरीबुरु शहर में लगातार तीसरे दिन ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील दिखाई दी. यह नजारा सारंडा सुवन छात्रावास के नीचे खाई में स्थित घास व झाड़ियों के ऊपर दिखाई दी. ओस की बूंदे जब बर्फ बन जा रही हैं तो इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किरीबुरु और आसपास के क्षेत्रों में ठंड किस कदर पड़ रही है. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
लोग शाम होते ही अपने-अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं या फिर अलाव जलाकर बैठ रहे हैं. ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर के गरीब बच्चे व वृद्ध हैं जो कचरों के ढेर से समान चुनकर अपनी जीविका चलाते हैं. ऐसे लोग बस स्टैंड या बाजार शेड में कड़ाके की ठंड में जैसे-तैसे सोते हैं. जानकारों का मानना है कि ठंड का प्रकोप कुछ दिन ऐसे ही जारी रहेगा. कुछ दिनों बाद धीरे-धीरे ठंड में कमी आती जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही