Search

 
 
 

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, लुढ़केगा पांच डिग्री पारा, ये जिले होंगे घने कोहरे की चपेट में

 
Ranchi: झारखंड में नौ दिसंबर को हुई बारिश ने कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दे दी है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि आने वाले तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की संभावना है. जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसे भी पढ़ें -राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ready-to-bring-no-confidence-motion-against-rajya-sabha-chairman-jagdeep-dhankhar/">राज्यसभा

के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को तैयार विपक्ष

एक दर्जन से अधिक जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सरकुलेशन के काऱण झारखंड में इसका असर दिख रहा है.

गिरिडीह में हुई सबसे अधिक बारिश

गिरिडीह में सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसांवा में और सबसे कम तापमान बोकारो में दर्ज किया गया. सरायकेला में अधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/mp-nishikant-dubey-continues-to-get-relief-from-high-court-2/">हाईकोर्ट

से सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही