Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड, तापमान में 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड की होगी गिरावट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में अगले 24 घंटे में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है. ऐसा रात के तापमान में गिरावट के कारण होगा. मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटे में रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे कनकनी और ठंड बढ़ेगी. वहीं सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा. हालांकि वह ज्यादा देर तक नहीं रहेगा. धूप खिलने के साथ ही कोहरा अथवा धुंध छंट जाएगी. यह स्थिति अगले 23 दिसंबर तक रहेगी. इस अवधि में बारिश होने की कोई गुंजाइश नहीं है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 9.2 रहने की उम्मीद है. जबकि पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेंटीग्रेट रहेगा.

निकाय क्षेत्र में फुटपाथ पर सोने वालों का भेजा जा रहा आश्रय गृह में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/MANGO-ALAV-1-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> ठंड को देखते हुए निकाय क्षेत्र में फुटपाथ पर रात गुजारने वालों का प्रतिदिन रेस्क्यू किया जा रहा है. इसके लिए निकाय की ओर से कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि फुटपाथ पर सोने वालों को आश्रय गृह भेजा जा रहा है. मानगो क्षेत्र में दो आश्रय गृह का संचालन किया जा रहा है, जहां निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था है. वहां कंबल, बेड, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था है. इस अभियान में कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और सेफ अप्रोच तथा साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर के कर्मी लगाए गए हैं. दूसरी ओर ठंड के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र में सात जगहों पर अलाव जलाए गए हैं. इसमें मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह चौक, बड़ा हनुमान मंदिर, सुमन होटल के पास, गरीब नवाज कॉलोनी, बागान शाही शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही