Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन व वन्य जीवों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: डिप्टी डायरेक्टर

Latehar:  पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) 50 साल पूरे होने पर एक सप्ताह तक पीटीआर के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया. शनिवार को इन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना व रेंजर शंकर पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर जेना ने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही वन व वन्य जीवों की रक्षा की जा सकती है. पीटीआर ने अपना 50 साल पूरा कर लिया है. इस दौरान पीटीआर ने कई उतार व चढ़ाव देखे हैं तब इस मुकाम तक पहुंचा है. आज हमें जंगल व जानवर दोनो को बचाने का संकल्प लेने की दरकार है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/chatra-village-shaken-by-heavy-blasting-crack-in-dozens-of-houses-2/">लातेहार

: चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

देश में बाघों की संख्या 3167 तक पहुंची

उन्होंने कहा कि आज देश में बाघों की संख्या 3167 तक पहुंच गयी है और यह लगातार बढ़ रही है. रेंजर शंकर पासवान ने कहा कि विभागीय कर्मचारी जंगल को बचाने के लिए दिन रात लगे हैं. वहीं वन श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सिद्धिनाथ झा वन व वन्य जीवों को महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने किया. मनीष बख्शी ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से पीटीआर के ऐतिहासिक महत्व को बताया. मौके पर निवर्तमान रेंजन उमेश दुबे, संतोष कुमार सिंह ,देवेंद्र कुमार देव, निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.इन्हें पुरस्कति किया गया. इसे भी पढ़ें :राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही