Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉलेज को समाज के साथ कनेक्ट होने की जरूरत है: राहुल पुरवार

Ranchi : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि कॉलेज को समाज के साथ एक कनेक्शन बनाने की जरूरत है. अभी हम समाज से जुड़े हुए नहीं हैं. कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कोर्स करिकुलम उसी के अनुसार हों और स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम चलें. कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा योजना और प्रशासन संस्थान दिल्ली व झारखंड उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त रुप से किया. कार्यशाला की मेजबानी रांची विश्वविद्यालय ने किया. झारखंड के शैक्षणिक प्रशासन और कॉलेज प्रतिभागियों की क्षमता विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हुआ. यह कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगी. कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 50 रजिस्ट्रार प्रतिभागी उपस्थित थे. एनआईईपीए के निदेशक प्रो. कुमार सुरेश नीति विभाग के एनआईईपीए प्रमुख, शैक्षिक नीति विभाग, एनआईईपीए प्रो. एके सिंह शामिल रहे. इसे भी पढ़ें -रिजर्व">https://lagatar.in/hearing-was-held-in-the-bench-of-three-judges-of-the-high-court-in-the-case-related-to-reservation-of-reserved-category-candidates/">रिजर्व

केटेगरी के अभ्यर्थियों के आरक्षण से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट के तीन जजों की बेंच में हुई सुनवाई

शिक्षा पद्धति में आ रहा बदलाव - कुलपति

इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि हमारी जो पहले से शिक्षा पद्धति है, उसमें पूरी तरह से बदलाव आ रहा है. हम सभी प्रिंसिपल, एकेडमिक लीडर्स को इसको समझने की जरूरत है. ग्राउंड जीरो तक ले जाने की जरूरत है, क्योंकि प्रिंसिपल ही किसी भी एकेडमिक कार्यक्रम को ग्राउंड लेवल तक ले जाते हैं. कॉलेज के प्रिंसिपल एकेडमिक लीडर्स, प्लानर्स और एग्जीक्यूटर्स होते हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-two-people-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar-from-kishoreganj-5-absconding/">रांची

: किशोरगंज से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार, 5 फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही