Search

 
 
 

लातेहार: अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

 
Latehar: अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हुटाप चंदवा के द्वारा एक सप्ताह का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है. जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को हिसरी गांव से की गई है. इस हेल्थ कैंप का आयोजन कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिका टीसु, विकास, संजीत, सुनील, सोनी नीलिमा, जूही और सुनीता के मार्गदर्शन में किया गया. स्वास्थ्य शिविर में अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के B.Sc. नर्सिंग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र और छात्राओं के अलावा ANM के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. पहले ही दिन कुल 47 मरीज अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के साथ आए. जिनकी समस्याओं को सुनने के बाद अविराम कॉलेज की टीम द्वारा आवश्यक दवाईयां वितरित की गईं. यह स्वास्थ्य शिविर 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा. शिविर में अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के आसपास के गांवों में मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना है. अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग का लक्ष्य है कि गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उनके जीवन में सुधार लाया जा सके. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही