Chatra : जिले के एनएच 22 स्थित चतरा-डोभी मुख्यमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार अनियंत्रित होकर यात्री बस से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

जानकारी के अनुसार, सिंहवाहिनी नामक यात्री बस चतरा से यात्रियों को लेकर गया की ओर जा रही थी. इसी दौरान हंटरगंज की तरफ से चतरा की ओर आ रही टाटा नेक्सॉन कार की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.
घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों वाहनों को जब्त कर अपने साथ थाना ले आई है. वहीं घायलों को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें