Search

 
 
 

लोहरदगा: कार और स्कूटी में टक्कर, दो की मौत

 
Lohardaga: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना सोमवार को शहरी क्षेत्र अंतर्गत भीड़भाड़ इलाके के कचहरी मोड़ कोर्ट रोड बीएसएनल कार्यालय के समीप हुई. जहां कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई. इसमें स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. दोनों युवकों के सिर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से लोहरदगा सदर अस्पताल भेजी. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आल्टो कार सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया. जिसका आल्टो कार नम्बर जेएच 10 बीजी 8940 है. जबकि स्कूटी का नम्बर जेएच 01सीसी 5237 है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-seven-new-trained-dogs-included-in-jharkhand-police/">रांची

: झारखंड पुलिस में शामिल किए गए सात नए प्रशिक्षित श्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही