Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में हाइवा व ट्रक में टक्कर, दोनों वाहनों के चालकों की मौत

Dumka : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास हाइवा और ट्रक के बीच टक्कर में दोनों वाहनों के चालक की मौत हो गई.  घटना 20 अप्रैल आधी रात की है. कोयला लदे हाइवा और पान मसाला लदे ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गए. गोपीकांदर एसआई अंजनी कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे चालकों को केबिन से निकालकर गम्भीर स्थिति में गोपीकांदर सीएचसी ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच दुमका रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी गांव निवासी राजू यादव के रूप में, जबकि हाइवा चालक पाकुड़ जिले अमड़ापाड़ा के पचईबेड़ा गांव निवासी रसिक सोरेन के रूप में हुई. बताया गया कि ट्रक पान मसाला लेकर पाकुड़ की ओर जा रहा था. ट्रक का नंब र हरियाणा का है. हादसे में दानों वहानों के खलासी बाल-बाल बच गए है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही