Search

 
 
 

बक्सर: ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

 
Buxar: सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की मनपा पुल के पास हुई. जहां बाइक और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई. मृतक की पहचान वीरपुर निवासी पिंटू पासवान के रूप में हुई है. इसमें उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पिंटू उत्तराखंड में प्राइवेट नौकरी करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था. वह दो दिन बाद वापस जाने वाला था. इस हादसे में उसके दो दोस्त बंधन कुमार और विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों ने बताया कि पिंटू अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बहन के ससुराल जगदीशपुर जा रहा था.

 घायलों को बक्सर सदर अस्पताल रेफर किया

बताया कि बाइक पिंटू चला रहा था. इस बीच मनपा पुल के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बंधन और विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस पहुंची और घायलों को चौगाई अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-and-babulal-expressed-grief-over-hazaribagh-road-accident/">CM

हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही