Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां में ट्रक व ट्रैक्टर में टक्कर, दो युवक गंभीर II समेत गिरिडीह की 3 खबरें

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी चौक पर गुरुवार की देर रात अवैध गिट्टी लोड ट्रक और बालू लदे ट्रैक्टर के बीच आमने- सामने टक्कर हो गई. दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में खोटममनाय निवासी आलोक कुमार व नकुल कुमार शामिल हैं. जिप सदस्य पवन चौधरी के पहल पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, दोनों  युवक गावां से ट्रैक्टर पर बालू लेकर गुमगी की ओर जा रहे थे. इसी बीच देवरी की ओर से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

झामुमो का बेमियादी धरना नाटकीय ढंग से समाप्त

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड कार्यालय के सामने प्रखंड झामुमो का बेमियादी धरना गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को नाटकीय ढंग से समाप्त हो गया. झामुमो नेताओं ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार से बेमियादी धरना शुरू किया था. धरना की अगुवाई कर रहे बीस सूत्री प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा था कि मनरेगा के कार्यों में नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. अंचल कार्यालय में जमीन का ब्योरा ऑनलाइन करने और दाखिल खारिज के नाम लूट मची है. जल नल योजना में भी लूट मची  है. लेकिन धरना 12 घंटे बाद ही रात करीब 11 बजे नाटकीय ढंग से समाप्त हो गया. बताया जा रहा है कि झामुमो जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त कर दिया गया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि पदाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमुआ चौक पर अभिनंदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/अन्नपूर्णा-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> Jamua (Giridih) : कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा देवी का शुक्रवार की शाम जमुआ चौक पर नागरिक अभिनंदन किया गया. प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. जमुआ विधायक केदार हजरा, भाजपा नेता प्रणव वर्मा, साहेब महतो व कैलाश साव को अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया गया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उनकी जीत आम जनता की जीत है. यह पीएम मोदी के प्रति देशवासियों की आस्था की जीत है. मौके पर कैलाश साव, सदानंद साव, महेंद्र यादव, कृष्णदेव राय, छोटन सिंह, बालगोविंद यादव, बासुदेव यादव, पंकज यादव आद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही