Search

 
 
 

नालंदा: दो बाइक में भिड़ंत, चार युवकों की मौत, दो घायल

 
Nalanda: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर बढ़िया गांव के पास हुई. मृतकों की पहचान नालंदा जिले के बोस कुमार व सोनू कुमार और शेखपुरा जिले का राजन कुमार और शशिरंजन कुमार के रूप में हुई है. भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी युवक बाइक से सरमेरा दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे. मेला घूमने के बाद सभी अपने घर की ओर लौट रहे थे. तभी बढ़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतना जबर्दस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. जल्द ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सरमेरा थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंते और सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. चिकित्सक ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. जबकि जख्मी सूरज और राजहंस कुमार को बिहार शरीफ सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया. इसे भी पढ़ें - मुंबई:">https://lagatar.in/mumbai-ncp-leader-baba-siddiqui-murdered-rahul-gandhi-said-law-and-order-has-ended-in-maharashtra/">मुंबई:

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, राहुल गांधी ने कहा- महाराष्ट्र में लॉ एंड आर्डर समाप्त हो गया है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही