Search

 
 
 

कोलंबो: श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम घेरा, समर्थन में उतरे सनथ जयसूर्या

 
Colombo: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है. मैच के दौरान ही स्टेडियम को हजारों प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया. मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच जनता का गुस्सा साफ देखा जा रहा है. देशभर में तेल और बाकी जरूरत के सामान की कमी के बीच लोग एक बार फिर सड़कों पर हैं. इसी क्रम में उन्होंने गॉल स्टेडियम को घेर लिया है, जहां टेस्ट मैच चल रहा है. इसे भी पढ़ें-वाशिंगटन:">https://lagatar.in/washington-along-with-russia-ukraine-is-also-responsible-for-the-attack-on-the-nursing-home-united-nations/">वाशिंगटन:

नर्सिंग होम पर हुए हमले के लिए रूस के साथ यूक्रेन भी जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र

दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए घेरा

दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए गॉल क्रिकेट स्टेडियम के आसपास हजारों नाराज श्रीलंकाई पहुंच गए. वे 500 साल पुराने किले के शीर्ष पर पहुंच गए और सरकार विरोधी प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने मैच को बाधित नहीं किया है. गॉल स्टेडियम के दौरान उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहा, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इन प्रदर्शनों को देखकर मैच को रद्द करने का फैसला ले सकता है.

ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका दौरे पर

ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका में तीन टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई है. टी20 सीरीज में उसने 2-1 से जीत हासिल की थी. वहीं, वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 3-2 से अपने नाम कर लिया था. पहले टेस्ट में कंगारू टीम 10 विकेट से विजयी रही थी. श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सड़क पर उतर आए. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ``मैं इस प्रदर्शन का हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं। यह विरोध प्रदर्शन तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है.`` इसे भी पढ़ें-मलेशिया">https://lagatar.in/malaysia-masters-tournament-prannoy-loses-in-semi-finals-ends-indias-campaign/">मलेशिया

मास्टर्स टूर्नामेंट: प्रणय सेमीफाइनल में हारे, भारत का अभियान खत्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही