Ranchi: मतदाता सूची में कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं. इसके साथ ही कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके कार्ड में न्यूनतम गुणवत्ता के रंगीन फोटोग्राफ हैं. इससे मतदान के समय कई मतदाताओं के फोटो पहचान में नहीं आते. मतदाताओं के पहचान के लिए सूची में मतदाताओं का रंगीन और अच्छा फोटोग्राफ होना जरूरी है. निर्वाचन विभाग का कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाले रंगीन फोटोग्राफ के नहीं होने से मतदान पदाधिकारियों को मतदाताओं के पहचानने में कठिनाई होती है. इसे देखते हुए राज्य में मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है. इसे भी पढ़ें- टीआरएफ">https://lagatar.in/trf-to-get-8-33-per-cent-bonus-agreement-maximum-rs-14864/">टीआरएफ
में 8.33 फीसदी बोनस समझौता, अधिकतम 14,864 रुपए मिलेंगे
की रद्द की गई ट्रेड अपरेंटिस और जेट परीक्षा ऑफलाइन पांच अक्टूबर को होगी
में 8.33 फीसदी बोनस समझौता, अधिकतम 14,864 रुपए मिलेंगे
रांची के सात विधानसभा क्षेत्र के 5,40,307वोटर्स के पहचान पत्र में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
सुधार के तहत मतदाता सूची में न्यूनतम गुणवत्ता वाले रंगीन फोटो और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की जगह अब अच्छे गुणवत्ता वाले रंगीन फोटोग्राफ लगाए जा रहे हैं. इसके तहत रांची जिले में भी कार्य शुरू कर दिया गया है. रांची जिला निर्वाचन विभाग के सात विधानसभा में कुल 23,41,987 वोटर्स है. इसमें से 5,40,307 वोटर्स के पास पहचान पत्र में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है. विभाग में इसे बदलने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- यूआईएसएल">https://lagatar.in/uisls-cancelled-trade-apprentices-jet-exams-will-now-be-offline-on-october-5/">यूआईएसएलकी रद्द की गई ट्रेड अपरेंटिस और जेट परीक्षा ऑफलाइन पांच अक्टूबर को होगी
Leave a Comment