Search

उत्सव 2023 का रंगारंग समापन : लोकनृत्य में नौनिहालों ने किया अद्भुत प्रदर्शन

झारखंड सरकार के सहयोग और तरंग ग्रुप की पहल, 10 दिवसीय निःशुल्क लोक नृत्य कार्यशाला सह उत्सव 2023 का रंगारंग समापन Hazaribagh : हजारीबाग के नगर भवन में रविवार की रात 10 दिवसीय निःशुल्क लोक नृत्य कार्यशाला सह उत्सव 2023 का रंगारंग समापन हो गया. लोकनृत्य में नौनिहालों ने अद्भुत प्रदर्शन किया. बच्चों ने संपूर्ण भारतीय कला-संस्कृति का रसपान कराया. झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद, युवा कार्य विभाग के वित्तीय सहायता अनुदान और हजारीबाग की सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप की पहल पर करीब 200 बच्चों को मंच मिला. पूरे 10 दिनों तक उन्हें लोकनृत्य का उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त हुआ. समापन समारोह में उनकी झलक भी देखने को मिली. झारखंड के साथ भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जहां नागपुरी लोक नृत्य मोर सोना झारखंड… और संथाली नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं. वहीं नन्हें बच्चों ने आसामी बिहू नृत्य एक कली दो पत्तियां... और पोखर धानू… ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया. राजस्थानी लोक नृत्य पधारो म्हारो देश, कालबेलिया, चूड़ी चमके के साथ पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा के लोक नृत्यों में सभी दर्शकों को एक भारत श्रेष्ठ भारत से परिचय कराया. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/victims-family-will-get-4-lakh-compensation-on-written-oath-of-not-drinking-alcohol-nitish-kumar/">शराब

नहीं पीने की लिखित शपथ पर पीड़ित परिजन को मिलेगा 4 लाख मुआवजा : नीतीश कुमार

फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रूपाली भूषण ने भी बच्चों को किया प्रोत्साहित

इससे पहले समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर रौशनी तिर्की, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कर से सम्मानित सह ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, कटकमसांडी बीडीओ वेदवंती कुमारी, युवा समाजसेवी सह आरोग्यम हॉस्पिटल के एमडी हर्ष अजमेरा, वरिष्ठ भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, सदर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश कुमार सिन्हा, हंसराज लोहरा, रिश्ता प्लास्टिक के एमडी सुनील अग्रवाल, राजकमल प्रसाद, उपायुक्त सोशल मीडिया पब्लिसिटी पदाधिकारी मोनिका भारती, निहाल कुमार, गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन, संस्कृतिकर्मी डॉ. प्रह्लाद सिंह, समाजसेवी डॉ. भैया असीम आदि ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं अनाइश सिन्हा के गाए गणेश वंदना से हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर रौशनी तिर्की ने कहा कि इस तरह का आयोजन संस्था की ओर से हमेशा नायाब होता है, जिससे प्रतिभाओं को खुलकर निखरने का मौका मिलता है. मौके पर सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, संस्था के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने झारखंड सरकार, अभिभावकों, बच्चों और अतिथियों के सहयोग के प्रति आभार जताया. मंच संचालन प्रख्यात रंगकर्मी और उद्घोषक संजय तिवारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य नृत्य निर्देशक की भूमिका सुनील कुमार सोनी व सहायक नृत्य निर्देशक की भूमिका शोभा सिन्हा, अपूर्वा बरडियार, रूबी राणा, श्वेता प्रिया, मानसी सिन्हा और शालिनी प्रिया ने निभाई. कार्यक्रम में तरंग ग्रुप के अध्यक्ष पंकज सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, अटल संस्कृति मंच से दीपक नाथ सहाय, जीतेंद्र सिन्हा, आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट से रामकिशोर सावंत, प्रदीप पाठक, हजारीबाग आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन से दीपक घोष, गौतम कुमार, प्रसिद्ध उद्घोषक अमिताभ श्रीवास्तव, सद्भावना मंच से मनोज गोयल, समाजसेवी सत्यभामा शर्मा, विवेकानंद आईटीआई से गजेंद्र पाठक, चंद्रकांत पांडेय, संस्कार भारती से राकेश रंजन, विनीत जैन, जैन समाज से विजय लुहाड़िया, संगीतज्ञ विजय दूबे, पुष्पदीप डांस अकादमी के निर्देशक अशोक कुमार, अक्स प्रोडक्शन से सूरज कुमार, द वॉलेट टूर के दीपक कुमार गुप्ता संस्था की सदस्य अपूर्वा, अनु कुमारी, प्रीति सिंह के साथ शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/lok-nriya-1_995-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/lightning_788-300x190.jpg"

alt="" width="300" height="190" /> इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम

आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp