Search

डायसिस संडे स्कूल दिवस समारोह में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चे पुरस्कृत

Ranchi : होली ट्रिनिटी चर्च, कडरु पेरिस में रविवार को डायसिस संडे स्कूल दिवस समारोह मनाया गया. रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ग्रुप सांग, एक्शन सॉन्ग, नृत्य प्रस्तुत किया. परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों द्वारा चर्च आराधना से की गयी. मुख्य अतिथि पेरिस पुरोहित रेव्ह सिकंदर नाग और रीता हेमरोम शामिल हुए. पुरोहित सिकंदर नाग ने कहा कि अंधकार को सिर्फ सांसारिक दीपक से ही दूर नहीं किया जा सकता, बल्कि समाज में फैले हुए अंधकार रूपी बुराइयों को भी अच्छे व्यवहार व अच्छे कामों से दूर कर सकते हैं. रीता हेमरोम ने कहा कि उम्मीद का दीपक कभी बुझता नहीं, बल्कि जो बुझे हुए हैं, उन्हें भी रोशन करता है. मौके पर प्रीतम तिर्की, एन हिरेन कुजूर, डॉ अनुज तिग्गा व रतन केरकेट्टा शामिल थे.

इन बच्चों को पुरस्कृत किया गया

ग्रुप ए : प्रथम -अर्पिता कुमारी, द्वितीय- जैस्पर सारा पन्ना व तृतीय- अनीश कोंगाड़ी ग्रुप बी : प्रथम - समृद्धि केरकेट्टा, द्वितीय- जैकसन पप्पू व तृतीय- सृष्टि कंडीर ग्रुप सी : प्रथम - समर्पण टोप्पो, द्वितीय- श्रेया जोसन पन्ना व तृतीय- सिमरन टोप्पो ग्रुप डी : प्रथम - एंजल स्मृति टोप्पो, द्वितीय- सानिया लकड़ा व तृतीय- अंशिका लकड़ा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-navodaya-vidyalayas-entrance-exam-on-april-29/">झारखंड

: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp