Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुलसी भवन में रंगारंग वसंतोत्सव आयोजित, सुर साधक त्रिलोचन सिंह तराना और मिहिर बनर्जी सम्मानित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन  की ओर से संस्थान के मुख्य सभागार में "वसंतोत्सव" का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर के जाने-माने सुर साधक त्रिलोचन सिंह `तराना` एवं संगीत मर्मज्ञ मिहिर बनर्जी को "सारस्वत कला साधक शिरोमणि सम्मान-2023" से नवाजा गया. इसके तहत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 11 हजार रुपये नगद प्रदान किये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने की. स्वागत भाषण संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विमल जालान ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक अंगद तिवारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/discussion-on-countrys-scientific-potential-domestic-patents-e-waste-environment-in-pm-modis-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी के मन की बात में देश की वैज्ञानिक क्षमता, घरेलू पेटेंट, E-Waste, पर्यावरण पर चर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Tulsi-Bhawan-2.jpeg"

alt="" width="600" height="257" /> कार्यक्रम की शुरुआत आरंभ माता सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन, पुष्प अर्पण एवं सरस्वती वंदना से हुई. राजेन्द्र राज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. तत्पश्चात् कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. इसमें "साधो ऐसो ही दिन जात, काको नाम पतित पावन जग, राम का गुणगान करिये"   पंकज झा के इस मधुर भजन प्रस्तुति से सभागार वसंतोत्सव के रंग में रंग गया. उन्होंने राग भैरवी, राग हमीर, राग विहाग, ख्याल, टप्पा और डॉ सनातन दीप ने राग देश, राग भीम प्लासी, ठुमरी एवं राग दरबारी में भजनों की प्रस्तुति दी. सनत सरकार, अशोक दास, शाहिद अनवर, संतोष राय तथा अभिजीत ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर संगत किया. इसके पश्चात `रागिनी म्यूजिक अकादमी` के कलाकारों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किये. इस अवसर पर यमुना तिवारी `व्यथित`, डॉ अजय कुमार ओझा, डॉ रागिनी भूषण, डॉ शकुन्तला पाठक, अशोक पाठक `स्नेही`, कैलाश नाथ शर्मा `गाजीपुरी`, वीणा पाण्डेय `भारती`, सुरेश चन्द्र झा, नीता सागर चौधरी, मंजू ठाकुर, प्रकाश वदन मेहता, वरुण कुमार, ममता सिंह, वसंत जमशेदपुरी, बलबिन्दर सिंह, जितेश कुमार तिवारी समेत कई साहित्यकार व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही