Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अगले बरस फिर आना मां, नम आंखों से दी विदाई

Advertisement
Advertisement
  • शोभायात्रा निकाल कर अधिकांश सरस्वती माता की प्रतिमाओं का स्थानीय नदी-तालाबों में विसर्जन
  • श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया खिचड़ी का महाभोग
  • विसर्जन के दौरान पूरी तरह मुस्तैद दिखा प्रशासन
Hazaribagh : जिले भर में कई स्थानों पर स्थापित मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा के पश्चात गुरुवार को नम आंखों से विदाई दी गई. विसर्जन शोभायात्रा में शामिल स्कूली बच्चों और युवाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर स्थानीय नदी-तालाबों में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया. इससे पूर्व हवन-पूजन के साथ माता को खिचड़ी का भोग लगा कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. स्कूल और शिक्षण संस्थाओं से माता सरस्वती की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में स्कूल एवं क्लब के युवाओं ने सरस्वती माता की खूब जयकारे लगाए. विसर्जन शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन की गाइडलाइन का ध्यान में रखते हुए डीजे वर्जित रहा और शंख और ढोल-नगाड़े के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा और शांतिपूर्ण पूजा संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं कई स्थानों पर गुरुवार के कारण प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया गया. इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई. चौपारण प्रखंड में डॉ. ललन बाबू कस्तुरबा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सिंहपुर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल दादपुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दादपुर, केसी हाई स्कूल दादपुर सहित कई स्कूलों में स्थापित प्रतिमाओं का आसपास के तालाबों में विसर्जन कर दिया गया. विसर्जन के पहले बच्चों ने माता की आरती कर विद्या-बुद्धि का वरदान मांगा.

हजारीबाग प्रेस क्लब की प्रतिमा का झील में विसर्जन

ढोल व शंख की ध्वनि के बीच निकली शोभायात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/15-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग : पुराने समाहरणालय परिसर स्थित हजारीबाग प्रेस क्लब के नए भवन में स्थापित कर मां सरस्वती की प्रतिमा का गुरुवार को विसर्जन कर दिया गया. विदाई शोभायात्रा से पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं के बीच पहले चूड़ा, गुड़ और बुंदिया और फिर मां को चढ़ाए गए खिचड़ी के भोग का वितरण किया गया. उसके बाद पत्रकारों ने मां शारदे की प्रतिमा को माथे पर लेकर अबीर गुलाल उड़ाते विसर्जन शोभायात्रा निकाली. झील में पूजा अर्चना के बाद मां की प्रतिमा को जल में विसर्जित कर दिया गया. इस दौरान पूरे रास्ते पत्रकार ढोल और शंख की धुन पर थिरकते और माता के जयकारा लगाते रहे. इसके पूर्व प्रेस क्लब पहुंचे अतिथियों का सभी ने स्वागत किया. इनमें झामुमो के वरिष्ठ नेता डॉ. कमल नयन सिंह, भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, अजय गुप्ता, गणेश कुमार सीटू, प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार, गुलमोहर कॉलेज के निदेशक संजय कुमार, कांग्रेस के अवधेश सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक दल के नेता और क्षेत्र के समाजसेवी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही