Search

 
 
 

पूर्वी लद्दाख में आज भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की बैठक, गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग को लेकर होगी चर्चा

 

NewDelhi : लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की 11वें दौर की बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है. इससे पहले भारत और चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की 10वीं बातचीत 21 फरवरी को हुई थी.  बैठक करीब 16 घंटे तक चली थी. अब तक की 10 बैठकों में पूर्वी लद्दाख में उत्तरी और दक्षिणी पैगॉन्ग लेक इलाके में डिसएंगेजमेंट को लेकर सहमति बनी थी. सेना के सूत्रों के अनुसार  इन इलाकों में डिसएंगेजमेंट के बाद दोनों देशों की सेना अपनी-अपनी परमानेंट पोस्ट तक पहुंच गये हैं.

बता दें कि आज कमांडर लेवल की  बातचीत में गोगरा, हॉट स्प्रिंग और देप्सांग में डिसएंगेजमेंट को लेकर चर्चा किये जाने की संभावना है. बैठक पूर्वी लद्दाख के चुशूल बीपीएम हट में होगी. खबर है कि बातचीत में भारतीय सेना का नेतृत्व लेह में 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन नेतृत्व करेंगे.

पुरानी स्थिति कायम करने को लेकर होगा मंथन


  सूत्रों के अनुसार  बैठक में गोगरा, हॉट स्प्रिंग और देप्सांग में डिसएंगेजमेंट के साथ तनाव वाले बाकी इलाकों पर भी पुरानी स्थिति कायम करने के लिए बातचीत होगी. भारतीय सेना अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति फिर से कायम करने का दबाव बनायेगी.  इस मकसद को पूरा करने के लिए वर्किंग मैकेनेजिम फॉर कनसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) और विशेष प्रतिनिधि स्तर पर भी दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत जारी है.  

10वें दौर की बातचीत 21 फरवरी को हुई थी


भारत और चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की 10वीं बातचीत 21 फरवरी को हुई थी. इसमें भी गोगरा, हॉट स्प्रिंग और देप्सांग में डिसएंगेजमेंट को लेकर चर्चा हुई थी. हालांकि, सूत्रों के अनुसार बैठक में कोई खास नतीजा नहीं निकल पाया था. यही कारण है कि अब  फिर दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर शुरू किया गया है

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही