Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह पर टिप्पणी केस: राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 11 मई को अगली सुनवाई

Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत अगली तिथि तक बरकरार रहेगी. राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस के सूचक को लिखित बहस जमा करने के लिए अंतिम मौका दिया है. हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तिथि निर्धारित की है. साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को विस्तार दिया है. इससे पहले हाईकोर्ट राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगा चुका है. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और अधिवक्ता दीपांकर राय ने पक्ष रखा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुजनाथ की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. वहीं इस मामले के याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा. यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित रूप से टिप्पणी करने से जुड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें -मार्क">https://lagatar.in/mark-zuckerbergs-wealth-increased-overnight-left-behind-mukesh-ambani-in-the-list-of-rich/">मार्क

जुकरबर्ग की दौलत में रातों-रात बेतहाशा इजाफा, रईसों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही