Search

 
 
 

त्योहारी सीजन में कॉमर्शियल सिलिंडर हुआ महंगा, रेस्टूरेंट-होटल के खाने के दाम बढ़ेंगे

19 किलो सिलिंडर के दाम ₹62.50 बढ़े. नया दर लागू, अब कीमत ₹2,810. सितंबर में भी ₹9.50 की हुई थी बढ़ोतरी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Lagatar Desk

त्योहारी सीजन शुरु होने से पहले ही सरकार व पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. रांची में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में ₹71.50 की बढ़ोतरी की गई है. इतनी ही बढ़ोतरी पटना में भी हुई है. झारखंड व बिहार में कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत अब ₹3100 हो गए हैं. दिल्ली में बढ़ोतरी ₹52.50 की हुई है. हालांकि सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की क़ीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि त्योहारी सीजन में होटल व रेस्टूरेंट का खाना महंगा हो जायेगा. 

  • रांची व पटना में 19 किलो गैस सिलिंडर के दाम ₹71.50 बढ़े.
  • दिल्ली में 19 किलो सिलिंडर के दाम ₹62.50 बढ़े.
  • नया दर लागू, अब कीमत ₹2,810.
  • सितंबर में भी ₹9.50 की हुई थी बढ़ोतरी.

 

असर

  • होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ेगी.
  • छोटे कारोबारियों पर भी बढ़ेगा LPG खर्च.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही