Search

 
 
 

आयोग झारखंड के अल्पसंख्यकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : हिदायतुल्ला खान

 
Ranchi : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. इनमें झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, उपाध्यक्ष शमशेर आलम और ज्योति सिंह मथारू, सदस्य मोस्लेउद्दीन तौसीफ, सुशील मरांडी, वारिस कुरैशी, गफ्फार अंसारी, बरकत अली, इकराम उल हक, सविता टुडू और सोगरा बेबी शामिल हैं. लंबे समय से खाली पड़े अल्पसंख्यक आयोग में गठबंधन की सरकार ने कार्यकर्ताओं को मौका दिया है.

अब जिम्मेदारी बढ़ गई है

पदभार ग्रहण के बाद आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि अब जिम्मेदारी बढ़ गई है. हमसे ना सिर्फ झारखंड के अल्पसंख्यक मुस्लिम बल्कि जैन, सिख और इसाई समेत तमाम लोग जो पिछड़े हुए हैं, सबके आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध रहूंगा. वहीं उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि पद तो आज मिला है, लेकिन काम तो मैं पहले से इन सब के बीच करता रहा हूं. आगे भी काम करता रहूंगा.

आयोग अल्पसंख्यकों के लिए बेहतर काम करेगा

मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा की खुशी की बात है कि लंबे समय से खाली पड़े अल्पसंख्यक आयोग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से भर दिया गया है और जो पदाधिकारीगण आए हैं, उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है. उम्मीद है कि आयोग अल्पसंख्यकों के लिए बेहतर काम करेगा. स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, वह बहुत बड़ी है और अल्पसंख्यकों का बहुत काम करना अभी बाकी है. पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अल्पसंख्यक मुस्लिम, जैन, सिख और इसाई की समस्याओं को देखना होगा और उसमें सुधार लाना होगा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन सरकार की एक उपलब्धि है.

कई संगठनों के लोग उपस्थित हुए

इस समारोह में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष गौरव सिंह, उज्जवल तिवारी, आफताब आलम, मुश्ताक अहमद, मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, गोविंद सिंह, रिकी सिंह, सर्फे आलम, त्रिलोचन सिंह, गुरमीत सिंह, रतन तिर्की, अजयनाथ शाहदेव सहित कई संगठनों के लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें – नरेंद्र">https://lagatar.in/narendra-damodar-das-modi-no-more-apologist-book-released/">नरेंद्र

दामोदर दास मोदी : नो मोर एपोलॉजिस्ट पुस्तक का विमोचन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही