Search

 
 
 

आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद देवघर पहुंचे, मतदाता सूची की समीक्षा की

 
Deoghar : चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा करने 17 दिसंबर को संथाल परगना के आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप देवघर पहुंचे. स्थानीय परिसदन में उन्होंने देवघर और जामताड़ा जिले के मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया. मौके पर दोनों जिले के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. उन्होंने समीक्षा के दौरान सभी बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. समीक्षा के बाद आयुक्त ने बताया कि दोनों जिले में पुनरीक्षण का काम संतोषजनक है. अधिकारियों के बेहतर तालमेल से नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए गए हैं. जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं. इसके अलावा मतदाता सूची में और भी जो कमियां थी उसे हटा दिया गया है. आगामी साल जनवरी महीने में मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bjp-yuva-morcha-targets-hemant-sarkar/">देवघर

: बीजेपी युवा मोर्चा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही