Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुक्त ने राजमहल, बोरियो व बरहेट में बूथों का किया निरीक्षण समेत संथाल की 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दादेल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राजमहल, बोरियो व बरहेट विधानसभा क्षेत्र के 10 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को ध्यान में रख व्यवस्था करें. उन्होंने बीएलओ से वोटिंग लिस्ट आदि से संबंधित रजिस्टर की भी जांच की. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सतीश चंद्रा, सदर एसडीओ रवि जैन व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डीसी ने की डीएमएफटी समिति की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/dmft.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Sahibganj : साहिबगंज जिला दंडाधिकारी सह डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय सभागार में डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक हुई. बैठक में विकास से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए. बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय साइंस सेंटर की स्थापना के लिए 1.35 लाख रुपए के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी कुणाल कौशल को पत्थरों के क्रशर से निकलने वाली गाड़ियों से शुल्क वसूली के लिए सड़क पर जगह जरूरी इक्विपमेंट लगाने का निर्देश दिया. इसकी  ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने की भी बात कही. सेटेलाइट से माइंस की गहराई व अन्य टेक्निकल इंटरवेंशन के लिए 20 लख रुपए की स्वीकृति दी गई. वहीं, जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते केज केंद्र को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया. पहाड़िया समुदाय के विकास एवं रोजगार के लिए मशरूम उत्पादन पर विचार-विमर्श कर 10 क्लस्टर चिह्नित करते हुए एक करोड रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही खेल बैंक की स्थापना के लिए 11 लाख रुपए तथा स्वास्थ्य संरचनाओं के निर्माण के लिए ढाई करोड रुपए की स्वीकृति दी गई. विभिन्न प्रखंडों में पुस्तकालय की स्थापना के लिए चार करोड रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी, डीईओ सहित अन्य पदाधिकारी व डीएमएफटी के सदस्य उपस्थित थे.

गोड्डा में पुलिस ने छत से अवैध देसी कट्टा किया बरामद

Godda : गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करनातरी गांव निवासी होरिल राय की छत से पुलिस ने अवैध देसी कट्टा बरामद किया है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घर के बाहरी छत पर छापामारी कर हथियार बरामद किया गया. घर के सदस्यों ने हथियार के बारे में अनभिज्ञता जताई. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/senior-cricket-league-started-in-sahibganj-dfo-inaugurated/">साहिबगंज

में सीनियर क्रिकेट लीग शुरू, डीएफओ ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही