Search

 
 
 

रामगढ़: PVUNL में स्टीम ब्लोइंग की कमीशनिंग प्रकिया संपन्न

 
Ramgarh: पतरातू में प्रथम इकाई की स्टीम ब्लोइंग प्रक्रिया दो चरणों में सुरक्षा एवं प्रचलन विधि का पालन करते हुए संपन्न की गई. पहला चरण 18 से 23 नवंबर और दूसरा चरण 01 से 11 दिसंबर तक पूर्ण किया गया. स्टीम ब्लोइंग एक अति महत्वपूर्ण और औपचारिक प्रक्रिया है, जो इकाई के जीवन काल में केवल एक ही बार की जाती है. यह प्रकिया निर्माण कार्य के दौरान पाइप्स और ट्यूब्स में लगी धूल, जंग और वेल्डिंग के दौरान बचे हुए अवशेष निकलने के लिए की जाती है. इस प्रकिया में स्टीम की गति बढ़ा के उसे पाइप्स और ट्यूब्स से प्रवहित किया जाता है. इस प्रकिया के सफलतापूर्वक समापन के फलस्वरूप पीवीयूएनएल 800 मेगावाट की प्रथम इकाई को जनवरी 2025 में विद्युत ग्रीड से जोड़ने जा रहा है. इसे भी पढ़ें - जॉर्ज">https://lagatar.in/giriraj-singh-waved-posters-on-george-soros-sonia-gandhi-relationship-opposition-protested-on-adani-issue/">जॉर्ज

सोरोस-सोनिया गांधी के रिश्ते पर गिरिराज सिंह ने पोस्टर लहराये, विपक्ष का अडानी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही