Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव को लेकर आयोग का मंथन, रैलियां रोकने पर हो सकता है फैसला

Advertisement
Advertisement
New Delhi : देश में अब दिन पर दिन कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है. गुरुवार को कोरोना के 91 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये गये हैं. देश में एक तरफ कोरोना है, तो दूसरी ओर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव. ऐसे में कोरोना काल में चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग का मंथन जारी है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को नीति आयोग के सदस्य बलराम भार्गव और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में रैलियों पर रोक लगाने पर भी चर्चा हुई.

अलग-अलग पहलुओं पर जारी रहेगी चर्चा

इस बैठक में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चुनावों को कैसे संपन्न कराना है, इसको लेकर अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई. कल चुनाव आयोग ने मणिपुर के अधिकारियों के साथ चुनावों को संपन्न कराने को लेकर बैठक की थी. इस बीच बड़ी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाने को लेकर किस तरह के दिशानिर्देश जारी किये जाएं, इसको लेकर भी लगातार चर्चा जारी है और आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है. देश में मार्च तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं. गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे. राजेश भूषण ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को कोरोना की स्थिति की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें –  जब">https://lagatar.in/why-such-carelessness-when-caution-is-needed/">जब

सावधानी चाहिए तो ऐसी लापरवाहियां क्यों?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही