Ranchi : खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग निदेशालय ने आदेश जारी कर तीन दिनों के अंदर आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं के रिक्त स्थान को भरने के लिए चयन का मानक तैयार करने को कहा है. इसके लिए 9 सदस्यों की समिति बनाई गई है. अध्यक्ष साझा के अवर सचिव देव शंकर दास बनाए गए हैं. सदस्यों में हैसाई स्पोर्टस ट्रेनिंग सेंटर रांची के प्रभारी व खेल परमर्शी देवेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, योगेश प्रसाद यादव, हरेन्द्र कुमार सिंह, अजलुस तिर्की, भरत कुमार साह, देवाशीष कुमार झा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – आजसू">https://lagatar.in/uproar-in-dspmu-of-ajsu-students-union-vice-chancellor-said-there-will-be-a-solution-soon/">आजसू
छात्र संघ का DSPMU में हंगामाः कुलपति ने कहा- जल्द होगा समाधान [wpse_comments_template]
प्रशिक्षुओं की खाली जगह भरने के लिए समिति गठित

Leave a Comment