प्रबंधन मजदूरों का शोषण करने पर आमादा : मधुरेंद्र गोस्वामी Nirsa (Dhanbad) : हडियाजाम कोलियरी 27 नंबर स्थित कार्यालय प्रांगण में शनिवार को महेश साव की अध्यक्षता में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की सभा हुई. बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मधुरेंद्र गोस्वामी और कार्यकारी अध्यक्ष बंपी चक्रवर्ती उपस्थित रहे. सभा के दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. क्षेत्रीय सचिव मधुरेंद्र गोस्वामी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि ईसीएल प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है. चापापुर से मजदूरों का स्थानांतरण हडियाजाम कर दिया गया. लेकिन मेनपावर स्थानांतरण नहीं होने के कारण उन्हें संडे का लाभ के अलावा मजदूरों को क्वार्टर, प्रमोशन, डिगनेसन, रेस्ट रूम, एलपीसी आदि का लाभ नहीं मिल रहा है. भूमिगत खदान में लाइट और वेंटिलेशन की व्यवस्था सही नहीं है. उन्होंने कहा कि ईसीएल प्रबंधन अगर जल्द इस पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे.
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की सभा, हडियाजाम कोलियरी कमिटी का गठन
Last Updated: Aug 24, 2024 12:00 AM (IST)