Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सोहराई मिलन समारोह के आयोजन को लेकर समिति बनी

Hazaribagh: चुरचू प्रखंड के नानो ओरिया बेला में सोहराई मिलन समारोह को लेकर बैठक हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को नानो ओरिया बेला के चडरी चटानी में सोहराई मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया. कहा गया कि रीति रिवाज एवं संस्कृति को बचाये रखने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा. बैठक में प्रखंड परगना रति मांझी, परानिक लालजी मांझी, आंगो पंचायत परगना शीतल हेम्ब्रोम, गोंदवार मांझी बाबा जगदेव मुर्मू, ओरिया मांझी झरी मांझी, बालीडीह मांझी बाबा कैलू मांझी, जीतन मांझी, दिनेश मुर्मू, राजेश किस्कू, संतोष हंसदा, बाबूलाल किस्कू, महादेव टुडू, सुखदेव किस्कू, सरयू मुर्मू, समाज सुसारिया कालीचरण मांझी, सुनील सोरेन,जीतू मरांडी, गणेश मांझी मौजूद थे. वहीं सभा का संचालन पोनोत गोडेत बाबूलाल हेम्ब्रोम ने किया. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही