Search

 
 
 

रांची: सदर अस्पताल परिसर में बुजुर्ग की मौत की कमेटी ने की जांच

 
Ranchi: सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जिस पर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन पर बुजुर्ग के सुध नहीं लेने की बात कही गई. जब बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर उठाकर इमरजेंसी में ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले पर रविवार को सदर अस्पताल प्रबंधन ने प्रेसवार्ता कर मामले के जांच की जानकारी दी. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने बताया कि सारी घटना अमानवीय है. जिसे लेकर उपाधीक्षक के नेतृत्व में डॉ अखिलेश, डॉ हरिश्चंद्र की जांच कमेटी ने पूरे मामले की जांच की. [caption id="attachment_988888" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/5-24.jpg">

class="size-full wp-image-988888" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/5-24.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भोजन देते सदर अस्पताल के कर्मी[/caption]

बुजुर्ग तीन दिन पहले खुद सदर अस्पताल के परिसर में आए थे

जिसमें ट्रॉली मैन, हाउस कीपिंग से बात करने पर पता चला कि 80 वर्षीय बुजुर्ग तीन दिन पहले खुद से सदर अस्पताल के परिसर में आए थे. जहां उनके खाना मांगने पर ट्रॉली मैन ने उन्हें भोजन करवाया. घटना के दिन भी प्रबंधन ने उन्हें भोजन करवाया और बुजुर्ग के धूप में बैठाने के आग्रह पर उन्हें धूप में बैठाया गया. जहां कार्डिक अरेस्ट से बुजुर्ग की मौत हुई. लावारिस होने के कारण लोअर थाना को मामले की जानकारी दी गई और बुजुर्ग के शव को रिम्स भेज दिया गया. प्रबंधन ने बताया अक्सर आसपास के लोग आश्रय की तलाश में सदर अस्पताल आते हैं. वहां आकर भोजन करते हैं और परिसर में सुरक्षित सोते हैं. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही