Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन को जतरा महोत्सव में शामिल होने का समिति ने दिया निमंत्रण

 
Ranchi : राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. समिति ने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी और 1 फरवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जतरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के जनजातीय समुदायों के कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें -गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-vikas-tiwari-jail-transfer-case-petition-to-be-filed-in-sc-against-hc-order-cid-requests-home-department-to-take-decision-soon/">गैंगस्टर

विकास तिवारी जेल ट्रांसफर मामला: HC के आदेश के खिलाफ SC में दाखिल होगी याचिका, CID ने गृह विभाग से जल्द निर्णय लेने का किया अनुरोध

इन लोगों ने की सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की, महासचिव नीलम बिरुली, राधा हेंब्रम, सूरज टोप्पो, नरेश पाहन, अमित मुंडा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, मोहन तिर्की, मिथिलेश कुमार, सुरेश मिर्धा, नारायण साहू, डब्लू मुंडा, विक्की करमाली और राजकिशोर साहू शामिल थे. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjps-election-campaign-song-release-weaving-realities-not-dreams-thats-why-everyone-chooses-modi/">भाजपा

का चुनावी अभियान गीत जारी,  सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही