Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन की जांच कर रही 7 MLA की कमिटी, HC में दी गई जानकारी

Ranchi  : झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कक्ष आवंटन करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जून की तारीख मुकर्रर की है. गुरुवार को विधानसभा की ओर से दाखिल शपथ पत्र रिकॉर्ड में नहीं आने की वजह से अदालत ने इसकी सुनवाई 22 जून को निर्धारित की है. विधानसभा की ओर से शपथ पत्र में बताया गया है कि नमाज कक्ष आवंटन को लेकर सात विधायकों की कमेटी बनाई गई है, जो 31 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. उक्त कमेटी अन्य राज्यों में इस तरह की व्यवस्था किए जाने से संबंधित जानकारी जुटा रही है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में याचिका पर सुनवाई हुई. इस संबंध में अजय कुमार मोदी ने जनहित याचिका दाखिल की है. उनकी तरफ से अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा. बता दें कि झारखंड विधानसभा के भवन में अल्पसंख्यकों को नमाज पढ़ने के लिए वर्ष 2021 में कमरा आवंटित किया गया था. जिसके बाद से यह मामला विवादों में है. इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से खूब राजनीति भी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – शाह">https://lagatar.in/shah-comment-case-stay-on-pestilential-action-against-rahul-gandhi/">शाह

पर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, HC में दो सप्ताह बाद सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही