Search

 
 
 

संवैधानिक संस्थाओं में खाली पदों के कारण आम जन को नहीं मिल पा रहा न्यायः बाबूलाल

 
Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं में खाली पदों के कारण आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में जिक्र करते हुए लिखा है कि राज्य में लोकायुक्त, सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में लंबे समय से पद खाली हैं, जिससे लोगों की अर्जियों पर सुनवाई नहीं हो रही. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-inspected-simatoli-flyover-work-will-be-completed-soon/">सीएम

ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, जल्द पूरा होगा काम

लोकायुक्त कार्यालय में 2000 से अधिक मामले लंबित

बाबूलाल ने लिखा है कि लोकायुक्त कार्यालय में 2000 से अधिक मामले लंबित हैं. पूर्व लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का कार्यकाल जून 2021 में समाप्त हो गया और तब से यह पद खाली है. इसके कारण भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की सुनवाई ठप हो गई है. मानवाधिकार आयोग भी बंद राज्य मानवाधिकार आयोग भी पूरी तरह से बंद है. मानवाधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए इस आयोग में पिछले लंबे समय से अध्यक्ष और सदस्य नहीं हैं, जिससे लोग मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में न्याय पाने से वंचित हो रहे हैं.

महिला आयोग की स्थिति खराब

राज्य महिला आयोग की स्थिति भी बेहद खराब है. महिलाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह आयोग काम करता है. लेकिन अध्यक्ष और सदस्यों के अभाव में शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही.

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता की कमी

वहीं सूचना आयोग में भी पद खाली रहने के कारण प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता की कमी और सरकार की जवाबदेही कमजोर पड़ रही है, साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी संवैधानिक संस्थाओं में नियुक्तियां समय पर करने की आवश्यकता पर बल दिया है. लेकिन झारखंड में अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. इसे भी पढ़ें -BBC">https://lagatar.in/bbc-100-women-2024-indias-social-worker-aruna-roy-funeral-director-pooja-and-vinesh-phogat-find-place-in-the-list/">BBC

100 Women 2024 : लिस्ट में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, अंतिम संस्कार कराने वाली पूजा और फोगाट को जगह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही