Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गलत बिजली बिल से परेशान हैं आमलोग : कर्नल संजय सिंह

Hussainabad (Palamu): हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के जनता इन दिनों बिजली विभाग की मनमानी से परेशान हैं. डबल बिजली कनेक्शन, गलत बिजली बिल, बंद पड़े मीटर के कारण आम जनता और गरीब किसान सभी त्रस्त है. ये बातें भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह किसान ब्रिगेड संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने कही. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसान ब्रिगेड ने ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के निराकरण का आग्रह किया था, लेकिन बिजली विभाग ने इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की. इसे भी पढ़ें :सामूहिक">https://lagatar.in/police-should-arrest-the-accused-of-gang-rape-ramraj-mehta/">सामूहिक

दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस : रामराज मेहता

सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

शनिवार को किसान ब्रिगेड के माध्यम से ग्राम ईटबांध के लगभग 20 से 25 लोगों का आवेदन बिजली विभाग कार्यालय में विद्युत कार्यपालक अभियंता को सौंपा गया. डबल बिजली कनेक्शन को सिंगल करने और खराब पड़े मीटर को चालू कराने का आग्रह किया गया. इससे सरकार द्वारा 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ आम उपभोक्ताओं को मिल सकेगा. उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेताया कि इस आवेदन पर समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो किसान ब्रिगेड हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में बड़ा जन आंदोलन करेगा. मौके पर किसान ब्रिगेड के सदस्य बुटन यादव, अजय सिंह, सत्यनारायण यादव, अमित सिंह, सुभाष कुमार तथा रजनीश कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-former-chief-minister-babulal-marandi-bowed-down-to-sido-kanhu/">साहिबगंज

: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू को किया नमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही