Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला पुलिस के खिलाफ आक्रामक हो रहे आम लोग, नहीं थम रहा मारपीट की घटनाएं

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य की सड़कों पर पुलिस के साथ विवाद अब आम बात होती जा रही है. आम लोग जिला पुलिस के खिलाफ आक्रामक हो रहे हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उग्र लोग पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं. पुलिस के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है. पुलिस के वाहनों को भी तोडफोड़ किया जा रहा है. इन घटानाओं से यह स्पष्ट हो रहा है कि आम लोग कानून को हाथ में उठाने में थोड़ी भी नही हिचकिचा रहे है. हाल के दिनों में एक और बात सामने आयी है कि घटना के बाद मामले में पुलिस की सख्ती भी आम लोगों के खिलाफ बढ़ी है. पुलिस अफसर मामले में केस भी दर्ज करवा रहे हैं. और हमलावरों को न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज रही है. (">https://lagatar.in/big-breaking-ed-sent-notice-to-ias-pooja-singhal-to-be-questioned-from-tomorrow/">

BIG BREAKING: IAS पूजा सिंघल को ED ने भेजी नोटिस, कल से होगी पूछताछ ) इसे भी पढ़ें - सोनाक्षी">https://lagatar.in/sonakshi-sinha-got-engaged-shared-a-picture-flaunting-the-ring-in-insta/">सोनाक्षी

सिन्हा ने कर ली सगाई, इंस्टा में रिंग फ्लॉन्ट करती तस्वीर की शेयर

जानें कब- कब हुआ पुलिस पर हमला

23 अप्रैल 2022 : रांची के इटकी में प्रेम-प्रसंग के मामले में बंधक बने युवक को छुड़ाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया. जिसमें दो जवान घायल हो गये थे. डीएसपी के बॉडीगार्ड से एके-47 छीनने का प्रयास भी किया गया था. 19 अप्रैल 2022 : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड के जूनबनी पंचायत के माटियालडीह गांव के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अवनीश कुमार एवं पुलिस बल को लगभग चार घंटे गौरियाडूबा नाला के पास घेरे रखा. 7 अप्रैल 2022: बोकारो में बाइक चोरी लेकर छापेमारी करने के लिए गई पुलिस टीम चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी के गाय घाट गई थी. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था. 8 अप्रैल 2022: गोड्डा में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. 16 फरवरी 2022:  बैटरी चोरी के आरोपित को पकडऩे आयी बोकारो जिले के बनगढिय़ा ओपी की पुलिस की मनईटांड़ कुम्हार पट्टी में स्थानीय लोगों ने अपहर्ता समझकर पिटाई कर दी थी. 8 फरवरी 2022: गिरिडीह के धनवार में मूर्ति विसर्जन को लेकर देर रात पुलिस और विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई थी. झड़प में एएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गये थे. इसे भी पढ़ें - दलबदल">https://lagatar.in/defection-case-now-only-constitutional-points-will-be-heard-in-the-petition-filed-against-babulal-preliminary-objection-reject/">दलबदल

मामला : बाबूलाल के खिलाफ दायर याचिका में अब सिर्फ संवैधानिक बिंदुओं पर होगी सुनवाई, प्रिलिमिनरी ऑब्जेक्शन रिजेक्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही