Search

हाथियों के आतंक से आम जन परेशान, वन विभाग मौन

Balumath (Latehar) : बालूमाथ के कई पंचायतों में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. हाथियों के झुंड ने एक बार फिर गणेशपुर पंचायत के हुंडरा टांड टोला में खेतों में लगे फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. किसान गोपाल उरांव, विनय उरांव, बिनोद उरांव व मुखिया पति दिलीप भगत के आम के बगान को पूरी तरह नष्ट कर दिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि लाखों का नुकसान हो गया है. मुरपा पंचायत के बलबल ग्राम में दो घरों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. जिससे पीड़ित परिवार इस कड़कराती धूप में बेघर हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एवं एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच किसानों के साथ नुकसान की जानकारी ली. वन विभाग से उचित मुआवजा की मांग करते हुए पीड़ित किसानों को हर संभव मदद का प्रयास करने की बात कही. मौके पर विनय उरांव, फागू उरांव, जुबा उरांव, धर्मदेव उरांव, रमेश उरांव, प्रमोद कुमार साव, आकाश साव, सुरेंद्र यादव, नंदकिशोर साव, मनदीप महतो, जुगेंद्र महतो, मुकेश महतो समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//