Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट 2023-24 कैसा हो, इसके लिए 20 जनवरी तक सुझाव दे सकेंगे आम लोग, पोर्टल और मोबाइल ऐप लांच

Ranchi  : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया. पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से आम नागरिक भी बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे. बजट 2023-24 में राज्य का बजट कैसा होना चाहिए, इसके लिए लोग 20 जनवरी तक सुझाव दे सकेंगे. तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी. इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव केके सोन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग सचिव अमिताभ कौशल, श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सचिव राजेश शर्मा, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार निदेशक उमाशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/10rc_m_267_10012023_1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" /> इसे भी पढ़ें – आदिवासी">https://lagatar.in/kurmi-community-is-ready-to-make-big-sacrifices-to-become-tribal/">आदिवासी

बनने के लिए कुरमी समाज बड़ी कुर्बानी देने को तैयार !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही