Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : बर्मिंघम में रंगारंग आगाज, प्रिंस चार्ल्स ने पढ़ा महारानी का संदेश, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

Lagatar Desk : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 आगाज हो गया है. इंग्लैंड के बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक भव्य उद्घाटन किया गया. ओपेनिंग सेरेमनी का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 के बीच आयोजित किया जायेगा. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश पढ़कर प्रिंस चार्ल्स ने गेम्स के उद्घाटन का ऐलान किया. 2022 राष्ट्रमंडल खेल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रिंस चार्ल्स रहे. ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया. दरअसल ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के तौर पर देश का नेतृत्व करना था, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान नीरज चोपड़ा चोटिल हो गया था.जिसके कारण ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले सके. पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/139-mm-of-rain-decreased-in-bokaro-water-level-slipped-farmers-left-dry/">बोकारो

में 139 मिमी कम हुई बारिश, जलस्तर खिसका, किसानों के सूखे बिछड़े
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/every-day-new-corona-patients-are-being-found-in-bokaro-87-infected-patients-in-the-district/">बोकारो

में प्रत्येक दिन मिल रहे कोरोना के नये मरीज, जिले में 87 संक्रमित मरीज

भारत का प्रतिनिधित्व 215 एथलीट करेंगे

भारत का प्रतिनिधित्व 215 एथलीट करेंगे, जो 19 खेलों के 141 कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वहीं महिला T20 क्रिकेट इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत कर रहा है. जिसमें शीर्ष आठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-29th-july-monsoon-session-strategy-of-pros-and-cons/">सुबह

की न्यूज डायरी।।29 जुलाई।।मॉनसून सत्र: पक्ष-विपक्ष की बनी रणनीति।।अभिषेक प्रसाद के पत्थर खदान की ED जांच शुरू।।प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर राज्यपाल सख्त।।21 अगस्त को नहीं होगी JSSC की परीक्षा।।कांग्रेस प्रभारी ने क्रॉस वोटिंग पर मांगी रिपोर्ट।।जस्टिस चंद्रचूड़ मीडिया पर बरसे।।समेत अन्य खबरें और वीडियो।।

पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है

तैराकी  कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे) आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे) साजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे) श्रीहरि नटराज - 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे) कुशाग्र रावत - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे) आशीष कुमार सिंह - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे) साजन प्रकाश - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे) श्रीहरि नटराज - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे) मुक्केबाजी  शिव थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे) आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे) जिमनास्टिक्स  योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरूष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे) पुरूष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे) हॉकी  भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे) लॉन बॉल्स  नयानमोनी - महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे) दिनेश, नवनीत, चंदन - पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे) सुनील, मृदुल - पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे) रूपा, तानिया, लवली - महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे) स्क्वाश  सौरव, रमित, अभय - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) जोशना, सुनैना, अनहत - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) पुरूष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे) महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे) टेबल टेनिस पुरुष टीम - क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे) ट्रैक साइकिलिंग विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे) महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे) पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे) ट्रायथलॉन आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे) संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे) इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-arjun-munda-welcomed-by-bjp-workers/">चाईबासा

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही