Search

 
 
 

Ranchi News: केपटाउन में होगा राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन, स्पीकर ने झारखंड के प्रतिनिधिमंडल पर की चर्चा

झारखंड विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) की झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) की झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में की.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में झारखंड से 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों और अन्य तैयारियों पर विचार किया गया.

 

बैठक में रबीन्द्र नाथ महतो ने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 69वां सम्मेलन 13 से 19 सितंबर 2026 तक दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि इस बार सम्मेलन का विषय "Strengthening International Law and Parliamentary Democracy in a Changing Global Order: The Commonwealth's Leadership" रखा गया है.

 

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने, कानून के शासन, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और बदलती वैश्विक परिस्थितियों में राष्ट्रमंडल देशों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. इसके अलावा सदस्य विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे.

 

बैठक में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, दशरथ गागराई, प्रकाश राम, डॉ. नीरा यादव और ममता देवी मौजूद रहीं. वहीं झारखंड विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही