https://twitter.com/AHindinews/status/1869968285560910169
सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर को सौंपा नोटिस, निलंबित करने की मांग की
इधर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन की मांग की है. सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है. उन्होंने स्पीकर से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की है. साथ ही मांग की है कि जब तक समिति इस मामले में फैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाये. निशिकांत ने स्पीकर को सौंपे गये नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफृर्म पर चलाने का आरोप लगाया है.देश की राजनीति में राहुल गांधी से अराजक और झूठा नेता प्रतिपक्ष अब तक नहीं बना : गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में राहुल गांधी से अराजक और झूठा नेता प्रतिपक्ष अब तक नहीं बना. एक तो उन्होंने प्रतापचंद्र सारंगी को धक्का दिया, गुंडागर्दी की और जब देखा कि उन पर केस होगा तो वे झूठ बोलने लगे. हमें तो आश्चर्य होता है मल्लिकार्जुन खरगे पर कि वे इतने अनुभवी हैं, लेकिन फिर भी गलतबयानी कर रहे. इससे उनकी विश्वसनीयता गिर रही है. वे विषय से ध्यान भटकाना चाहते हैं, जो नहीं होगा. https://twitter.com/AHindinews/status/1869962664568557647भाजपा वाले नई FIR लाते हैं और झूठ बोलते हैं : प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले लगाये हैं. वे नई FIR लाते हैं और झूठ बोलते हैं. यह उनकी हताशा का स्तर दिखाता है. https://twitter.com/AHindinews/status/1869965490132791472सांसदों को अनुशासन की जरूरत है : अरुण गोविल
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो भी हो रहा है वो हमारी छवि के लिए बहुत अच्छा नहीं है. इससे संसद की छवि खराब हो रही है. ऐसा लगता है कि हमें बहुत ज्यादा अनुशासन की जरूरत है और विपक्ष को बहुत संयम की जरूरत है. कल जिस तरह से राहुल गांधी जब आये तो वे शांत नजर नहीं आ रहे थे. यह संसद में सांसदों को शोभा नहीं देता. https://twitter.com/AHindinews/status/1869966432953651355भाजपा केवल एक पक्ष को लेकर आगे बढ़ती है : डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि भाजपा के सांसद माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने न केवल देश के संविधान का अपमान किया है बल्कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है. जो देश के हर नागरिक के लिए एक आदर्श थे. भाजपा हमेशा एक पक्ष को लेकर ही आगे बढ़ती है. वो कभी भारत के संविधान, लोकतंत्र और लोगों को लेकर आगे नहीं बढ़ती है. भाजपा को कल की धक्का मुक्की के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि इसके लिए केवल भाजपा सरकार और भाजपा सांसद जिम्मेदार हैं. https://twitter.com/AHindinews/status/1869967382229463158सीढ़ियों पर चढ़ने से रोक रहे थे सत्ता पक्ष के सांसद : जया बच्चन
सपा सांसद जया बच्चन ने संसद परिसर में धक्का मुक्की की घटना पर कहा कि यह मानव सृजित घटना थी. सत्ता पक्ष के सांसद लोगों को सीढ़ियों पर चढ़ने से रोक रहे थे. मैंने इसका प्रत्यक्षदर्शी अनुभव किया है. आप सीढ़ियों को कैसे ढक सकते हैं? https://twitter.com/AHindinews/status/1869969579193315672गृह मंत्री से दोष हटाने के लिए एक भ्रामक रणनीति है FIR
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर कहा कि यह FIR गृह मंत्री से दोष हटाने के लिए एक भ्रामक रणनीति है. अमित शाह ने राज्यसभा में जो कुछ भी कहा, उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी होगी. https://twitter.com/AHindinews/status/1869970786444067018भाजपा की ये फासीवादी विचारधारा कल सामने आयी : प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की ये फासीवादी विचारधारा कल सामने आयी है. जिस तरह से उन्होंने बहुत बेशर्मी से अंबेडकर जी का अपमान किया है. लाठी पर बैनर और पोस्टर लेकर सैकड़ों लोग वहां खड़े हो गये. मैंने ये अपने जीवन में पहली बार देखा. https://twitter.com/AHindinews/status/1869963401960796221अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए : के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा आंदोलन बिल्कुल स्पष्ट है. अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए. हमारे इस सवाल पर अगर आप हमारे नेताओं और हमें जेल में डालना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है. कल वर्षा गायकवाड़ ने भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई FIR नहीं है. FIR सिर्फ भाजपा की शिकायत के लिए है? https://twitter.com/AHindinews/status/1869965287296249960कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र और संविधान को तार-तार करने का करती है प्रयास : सी.पी. जोशी
भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि हमेशा से कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने लोकतंत्र को और इस देश के संविधान को तार-तार करने का प्रयास किया है. कल की घटना तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस के नेताओं ने किस तरह से एक महिला सांसद और एक बुजुर्ग सांसद के ऊपर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, उनके साथ धक्का-मुक्की की. उन्हें चोटें भी आई हैं. इससे साफ लगता है कि कहीं न कहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस का असली चेहरा जनता को दिखाया है. उससे नाराज होकर इन लोगों ने इस प्रकार का षड्यंत्र रचा.#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/ouevEWoqYV">pic.twitter.com/ouevEWoqYV
दिल्ली: भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने कहा, "...हमेशा से कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने लोकतंत्र को और इस देश के संविधान को तार-तार करने का प्रयास किया है। कल की घटना तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के नेताओं ने किस तरह से एक महिला सांसद और एक बुजुर्ग सांसद के ऊपर… pic.twitter.com/ouevEWoqYV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December">https://twitter.com/AHindinews/status/1869971872756244938?ref_src=twsrc%5Etfw">December
20, 2024
Leave a Comment